औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: एरवाकटरा, संवाददाता। कन्नौज जिले में ईंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सैनिक की 51 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई, जबकि पूर्व सैनिक घायल हो गए। रविवार को महिला का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एरवाकटिका गांव निवासी पूर्व सैनिक बैरिस्टर सिंह शनिवार को पत्नी सरस्वती देवी के साथ कन्नौज जिले के नगला भदई स्थित उनकी ससुराल गए थे। दोपहर करीब एक बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। खड़नी क्षेत्र में गयासपुर मार्ग के पास सीमेंट की ईंटें लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पु...