औरैया, अगस्त 23 -- Auraiya News: दिबियापुर, संवाददाता। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रिवर्स शताब्दी समेत प्रमुख यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग अब आंदोलन का रूप लेने लगी है। रेल रोको आंदोलन से पहले जनसमर्थन जुटाने के लिए फफूंद स्टेशन संघर्ष समिति ने एक सितंबर को नगर में मोबाइल फ्लैश मार्च निकालने की तैयारी की है। इसके लिए समिति ने उप जिलाधिकारी सदर से अनुमति मांगी है। उप जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों से आख्या मांगी है।संघर्ष समिति की ओर से फफूंद स्टेशन पर रिवर्स शताब्दी, सूबेदारगंज-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और सूबेदारगंज-देहरादून समेत प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। समिति का दावा है कि इटावा-कानपुर के बीच फफूंद रेलवे स्टेशन से रेलवे को सर्वाधिक आय होती है, इसके बावजूद यहां पर्याप्त प्रमुख ट्रेनों का ठहराव ...