औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: जगतपुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से छह दिनों से करीब सौ परिवार बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली नहीं मिलने से गांव में लगी पानी की टंकी भी नहीं भर पा रही है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी जुटाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। जगतपुर गांव में मंदिर के पीछे लगे ट्रांसफार्मर से गांव के एक हिस्से के साथ पानी की टंकी को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। छह दिन पहले ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी। लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ट्रांसफार्मर फुंका मिला। बिजली आपूर्ति ठप होने का सीधा असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। पानी की टंकी नहीं भरने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों को हैंडपंप और...