Auraiya News: ट्रक की टक्कर से पेट्रोल पंप की संपत्ति क्षतिग्रस्त
औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज के पास अब्दुल्लापुर स्थित कौशल फिलिंग सेंटर पर ट्रक की टक्कर से मुख्य होर्डिंग, बिजली का पोल, भूमिगत विद्युत लाइन, चहारदीवारी और पार्किंग स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। पंप संचालिका ने चालक पर नशे की हालत में लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप संचालिका विनीता कौशल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ट्रक की टक्कर से पंप की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से कराए गए सर्वे में करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आरोप है कि संचालिका ने ट्रक चालक और एटा निवासी वाहन मालिक अखिलेश यादव से नुकसान की भरपाई करने को कहा। पहले वह टालमटोल करते रहे और बाद में रुपये द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.