औरैया, अक्टूबर 18 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। औरैया मार्ग पर शनिवार शाम जल निगम के बोरिंग कार्य में लगे ट्रक की टक्कर से घायल 15 वर्षीय किशोरी की सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक चला रहा 17 वर्षीय किशोर भी गंभीर रूप से घायल है। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के एक मोहल्ले का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक से औरैया जा रहा था। मुरादगंज तिराहे पर उसे कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी मिली। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बोरिंग ट्रक की टक्कर से घायल किशोरी की सैफई में मौत वह रिश्तेदारी में जाने के लिए निकली थी। किशोर ने उसे बाइक पर बैठा लिया और दोनों औरैया की ओर चल दिए।देवपुर और शेरपुर सरैया के बीच पह...