Auraiya News: ट्रक का टायर फटा, बचने में पेड़ से टकराई कार चार घायल
औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक का टायर फटने के बाद उसकी चपेट में आने से बचने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सोमवार सुबह करीब आठ बजे चंदनापुर के पास हुए हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी औरैया पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। उन्नाव जिले के नवाबगंज निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र गोकुल सिंह गुड़गांव में रहकर टैक्सी चलाते हैं। सोमवार सुबह वह तीन अन्य लोगों के साथ कार से अपने घर जा रहे थे। चंदनापुर के पास हाईवे पर उनकी कार के आगे चल रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया। बताया गया कि ट्रक की चपेट में आने से बचने की कोशिश में जितेंद्र कार से नियंत्रण खो बैठे। इससे कार हाईवे किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर में जितेंद्र समेत कार में सवार चारों लोग घायल हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.