Auraiya News: ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, मामा-भांजे घायल
औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: नेशनल हाईवे-19 पर चंदनापुर कट के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे ट्रक का टायर फटने से बगल में चल रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार मामा-भांजे घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार कार सवार परिवार गुरुग्राम से उन्नाव जा रहा था। चंदनापुर कट के पास कार के बगल में चल रहे अज्ञात ट्रक का अचानक टायर फट गया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में राजस्थान के सिवात निवासी 20 वर्षीय राजवीर पुत्र नाथू कुमार और 25 वर्षीय अपसर पुत्र टेशू घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: ट्रक का टायर फटा, बचने में पेड़ से टकराई कार चार घायल सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.