औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: टेसू-झेंझी की बारात देखने घर से निकले युवक की रविवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र में अमरदीप ढाबे के सामने हाईवे पर स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हुई थी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। शहर के नारायनपुर मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सौरभ पुत्र मुकेश और 26 वर्षीय विवेक पुत्र शशि कपूर रविवार देर शाम टेसू-झेंझी की बारात देखने निकले थे। परिजनों के अनुसार, रात करीब 12 बजे अमरदीप ढाबे के सामने दोनों के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सक ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। विवेक की हालत गंभीर हो...