Auraiya News: टेम्पो-बाइक की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
औरैया, सितम्बर 6 -- Auraiya News: कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट-ऐरवा कटरा मार्ग पर शनिवार को टेम्पो और बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवक की चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। कुदरकोट निवासी अमन दीक्षित शनिवार को बाइक से किसी काम से ऐरवा कटरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे टेम्पो से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। सूचना पर डायल-112 और ऐरवा कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवा कटरा ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.