औरैया, अक्टूबर 15 -- Auraiya News: कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और आभा पहचान पत्र बनाने की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ देने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं की क्षेत्रवार सूची तैयार की जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लाभार्थियों तक पहुंचकर उनका टीकाकरण सुनिश्चित करें। निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान की नियमित निगरानी के साथ स्वास्थ्यकर्मियों के बीच समन्वय बनाया जाए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं और आर्थि...