Auraiya News: टीकाकरण के कुछ घंटे बाद ढाई माह के मासूम की मौत
औरैया, जुलाई 9 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के पाता सरैया गांव में नियमित टीकाकरण के कुछ घंटे बाद ढाई माह के मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने टीका लगाने में लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक जांच में टीके से मौत की आशंका से इनकार किया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। गांव पाता सरैया निवासी ओमजी अपने ढाई माह के पुत्र सक्षम को बुधवार दोपहर गांव में आयोजित नियमित टीकाकरण सत्र में लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे एएनएम कल्पना ने बच्चे को वैक्सीन लगाई। इसके बाद वह बच्चे को घर ले आए। पिता का आरोप है कि रात में बच्चा अचानक जोर-जोर से रोने लगा। तड़के करीब चार बजे उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.