Auraiya News: टिन की पेटी का ताला काटकर 80 हजार का सामान चोरी
औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में रुरुगंज-कुदरकोट मार्ग पर सड़क किनारे टिन की पेटी में संचालित दुकान का ताला काटकर चोर करीब 80 हजार रुपये का सामान ले गए। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। चौकी प्रभारी ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही। रुरुगंज चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुसमरा के मजरा कोठी निवासी राजेश उर्फ राजू पुत्र सुरेश चंद्र वर्मा सड़क किनारे टिन की पेटी में दुकान चलाते हैं। दुकानदार के मुताबिक, बुधवार रात चोरों ने पेटी का ताला काट दिया और पीछे की खिड़की के रास्ते अंदर घुस गए। दुकान में रखी किशमिश, बादाम व अन्य मेवा, बिजली के तारों के बंडल, एलईडी बल्ब की पेटियां और तंबाकू समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।गुरुवार सुबह राजेश दुकान खोलने पहुंचे तो त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.