Auraiya News: टिकट बुक कराने के बहाने युवती को सुनसान जगह ले जाने का आरोप
औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: गुड़गांव जाने के लिए बस का टिकट बुक कराने पहुंची युवती को बहाने से सुनसान स्थान पर ले जाकर अभद्रता, मारपीट और कुकृत्य किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों ने एक युवक और उसके चार साथियों पर आरोप लगाते हुए अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी है। घायल युवती को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक पांच सितंबर की शाम करीब पांच बजे युवती गुड़गांव जाने के लिए बस का टिकट बुक कराने भीखेपुर चौराहे पर गई थी। आरोप है कि वहां मिले एक युवक ने अपने चार साथियों के साथ टिकट बुक कराने के बहाने उसे बिरहूनी रोड पर भदौरिया गेस्ट हाउस से आगे एक सुनसान स्थान पर ले गया। परिजनों का आरोप है कि वहां युवती के साथ अभद्रता और मारपीट करने के साथ कुकृत्य कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.