Auraiya News: झोपड़ी में जुए के फड़ पर छापा, चार गिरफ्तार
औरैया, नवम्बर 7 -- Auraiya News: नगला नया गांव में खाली प्लाट में बनी झोपड़ी में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने शुक्रवार रात छापा मारा। घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, फड़ से 2400 रुपये और आरोपितों की तलाशी में 6100 रुपये बरामद हुए। मौके से ताश के 52 पत्ते और एक प्लास्टिक का बोरा भी मिला। उपनिरीक्षक राजेश कुमार छह नवंबर की रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नगला नया में आंबेडकर प्रतिमा से करीब 100 मीटर आगे एक खाली प्लाट की झोपड़ी में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर दूसरी पुलिस टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद घेराबंदी कर छापा मारा और चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपितों की पहचान हिन्नापुर निवासी धीरज, जयवीर और श्याम सिंह तथा मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.