औरैया, सितम्बर 27 -- Auraiya News: सहार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जीवा सिरसानी गांव में चारपाई पर सो रहे 27 वर्षीय युवक को करैत सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी 27 वर्षीय विनोद पुत्र अहिवरन शनिवार रात चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान करैत सांप ने उन्हें काट लिया। नींद खुलने पर विनोद ने सांप देखकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने सांप को मार दिया। विनोद को अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झाड़-फूंक कराई जाने लगी। बताया गया कि काफी देर तक झाड़-फूंक करने के बाद संबंधित व्यक्ति ने जहर का असर खत्म होने की बात कहते हुए पर...