Auraiya News: झाड़ियों से घिरा ककोर-वैसुन्धरा मार्ग, आमने-सामने वाहन निकालना मुश्किल
औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: ककोर, संवाददाता। ककोर-वैसुन्धरा संपर्क मार्ग के किनारे उगी घनी झाड़ियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गई हैं। बूढ़ाढाना-वैसुन्धरा रजवाहे की पटरियों पर बने इस मार्ग के दोनों ओर झाड़ियां बढ़ने से रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। आमने-सामने से वाहन आने पर उन्हें निकालने में दिक्कत होती है। शाम ढलने के बाद परेशानी और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों और घास की सफाई कराने की मांग की है। राहगीरों ने बताया कि लंबे समय से सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई और घास की सफाई नहीं हुई। इससे मार्ग पर आवागमन में बाधा बढ़ती जा रही है। दोनों ओर घनी झाड़ियां होने के कारण वाहन चालकों को सड़क के किनारे का अंदाजा लगाने में भी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सड़क पर झाड़ियों के चलते दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.