Auraiya News: झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ अजीतमल, सड़कों पर दो फीट तक पानी
औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: लगातार हो रही झमाझम बारिश से शुक्रवार को नगर के कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर कई जगह करीब दो फीट तक पानी भर गया। बारिश का पानी दुकानों और मकानों में घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के बीच स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत हुई। शुक्रवार को तेज बारिश के बाद नगर की जलनिकासी व्यवस्था बेपटरी हो गई। नालियां उफनाने से उनका पानी सड़कों पर बहने लगा। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। जलभराव अधिक होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को संभलकर निकलना पड़ा।लेखपाल आवास के सामने स्थित प्रभा आई हेल्थ केयर सेंटर में भी बारिश का पानी घुस गया। सेंटर में रखे सामान को पानी से बचाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। कई मकानों में भी पानी पहुंचने से लोगों ने घरेलू सामान सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.