Auraiya News: जेसीज चौराहे पर डंपर ने रिटायर्ड फौजी को रौंदा, मौके पर मौत
औरैया, जुलाई 4 -- Auraiya News: शहर के सबसे व्यस्त गेंदालाल चौराह पर शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि डंपर का पहिया फौजी के ऊपर से गुजर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना था कि न्यायालय और अन्य सरकारी कार्यालयों के कारण दिनभर भीड़ रहने के बावजूद इस मार्ग से भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, लेकिन उन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जाती।
दुर्घटनाग्रस्त फौजी की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर सरैया निवासी 55 वर्षीय सुरेश सिंह सेंगर सेवानिवृत्त सैनिक थे। वर्तमान में वह शहर की ब्लॉक कॉलोनी, सत्तेश्वर मोहल्ला में परिवार के साथ रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.