औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: विलावा गांव के बृजेश कुमार पाल की जेब से मिले नोट में अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी है, जबकि परिजन उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद परिजनों ने घटनास्थल की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को सीओ के निष्पक्ष जांच का भरोसा देने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। गौतमबुद्ध नगर में फायर ब्रिगेड के निजी चालक के रूप में काम करने वाले 35 वर्षीय बृजेश का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर हालेपुर-विरुहनी मार्ग पर पेड़ से लटका मिला था। उनकी जेब से मिले नोट में निजी संबंधों का जिक्र करते हुए अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी मिली थी। हालांकि, नोट बृजेश ने ही ल...