औरैया, अक्टूबर 18 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी। निर्वाचन अधिकारियों ने हरवंश राजपूत को अध्यक्ष और नवीन कुमार चतुर्वेदी को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया। परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। संघ की निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी के निर्देशन और उपस्थिति में पूरी हुई। इटावा के जिलाध्यक्ष गौरव पाठक और कानपुर की जिलाध्यक्ष सरिता कटियार ने निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाई। निर्धारित समय तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी पद पर एक से अधिक दावेदार ...