Auraiya News: जिलेभर में गूंजे भगवान विश्वकर्मा के जयकारे
औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: विश्वकर्मा जयंती पर गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पालिका परिषद औरैया में अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हवन-पूजन कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। पालिका परिसर में भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर पंचायतों, औद्योगिक प्रशिक्षण और प्राविधिक संस्थानों में भी यंत्रों एवं उपकरणों का पूजन किया गया। शहर से कस्बों तक शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर पालिका परिसर में सुबह भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- Auraiya News: विश्वकर्मा जयंती पर बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्राभगवान विश्वकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.