Auraiya News: जिला स्तरीय कुश्ती में कंचौसी-अजीतमल के पहलवानों का दबदबा
औरैया, अगस्त 10 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। जिला स्तरीय माध्यमिक कुश्ती प्रतियोगिता में सोमवार को युवा पहलवानों ने दांव-पेच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। मानस इंटर कॉलेज कंचौसी में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के पांच विद्यालयों के पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्ग में जोर आजमाइश की। मुकाबलों में मेजबान मानस इंटर कॉलेज कंचौसी और जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के पहलवानों का दबदबा रहा। खासकर बालिका वर्ग में मानस इंटर कॉलेज की पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई भार वर्ग के मुकाबले अपने नाम किए। विजेता पहलवानों को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती और बजरंगबली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अधिवक्ता सुनील दुबे और अछल्दा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.