Auraiya News: जालौन चौराहे के पास घायल मिला गनमैन, बंदूक-कारतूस कब्जे में लिए
औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: शहर के जालौन चौराहे के पास शनिवार दोपहर एक गनमैन गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसकी बंदूक भी कुछ दूरी पर पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक और कारतूस कब्जे में लेकर घायल को अपने वाहन से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे 100 शैया जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के धीरजपुर गांव निवासी अजय कुमार औरैया में जालौन चौराहे से आगे स्थित एक पेट्रोल पंप पर गनमैन की नौकरी करता है। शनिवार दोपहर वह बंदूक लेकर ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान जालौन चौराहे के पास वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी बंदूक उससे कुछ दूरी पर पड़ी हुई थी। राहगीरों ने घायल को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.