Auraiya News: जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पास खड़ी मिली बाइक
औरैया, सितम्बर 13 -- Auraiya News: कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर खास में नगला विजयी से गुजरीपुर जाने वाले रास्ते पर साइफन पुलिया के पास रविवार को जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से 28 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। पास में एक बाइक भी खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवक की जेब से मिले मोबाइल पर आई कॉल के जरिए उसकी पहचान बिधूना निवासी आशीष उर्फ मूलचंद के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है。
घटनास्थल पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया रविवार को रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जामुन के पेड़ पर फंदे से लटके युवक के शव पर पड़ी। जानकारी होते ही आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। घटनास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.