Auraiya News: जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार
औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: कोतवाली पुलिस ने मारपीट, घर में घुसने, धमकी और जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे 26 वर्षीय आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे फफूंद रोड स्थित नहर बंबा के पास से पकड़ा। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचन्द्र निवासी नदीम उर्फ बुलेट पुत्र समीर बेग उर्फ कोले के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। मुकदमे के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को मुखबिर से आरोपी के फफूंद रोड पर नहर बंबा के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक मंगल सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.