औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: सांफर गांव में चकरोड पर मिट्टी डलवाए बिना दूसरे स्थान पर काम दिखाकर धनराशि निकालने की शिकायत पर जांच तो कराई गई, लेकिन आख्या आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान न होने पर ग्रामीण ने शनिवार को तहसीलदार को दोबारा प्रार्थना पत्र देकर चकरोड पर मिट्टी डलवाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम सांफर निवासी अमरचंद पुत्र सुमित नारायण ने तहसीलदार अविनाश कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि काली मंदिर से गाटा संख्या 283-284 तक स्थित चकरोड पर मिट्टी डलवाई जानी थी। आरोप है कि निर्धारित चकरोड पर काम नहीं कराया गया और दूसरे स्थान पर मिट्टी का काम दिखाकर सरकारी धनराशि निकाल ली गई। ग्रामीण ने इस मामले में पूर्व में कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए थे। शिकायत...