औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: ग्राम पंचायत रोशनपुर में विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर पहुंचे बीडीओ ने जांच कमेटी गठित होने की जानकारी देकर अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे। अनशन कर रहे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और सरकारी धन के खर्च से संबंधित अभिलेखों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि जांच पूरी कर अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में रोशनपुर में अनशन पर बैठे ग्रामीण, विकास कार्यों की जांच मांगी केवल आश्वासन के आधार पर अनशन समाप्त नहीं करेंगे।आंदोलन का नेतृत्व क...