Auraiya News: जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के तर्रई गांव में बुधवार रात घर के बरामदे में सो रहे 27 वर्षीय युवक को जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चिचौली स्थित 100 शैय्या जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तर्रई गांव निवासी 27 वर्षीय अवनीश कुमार खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मां इंद्रेश कुमारी गांव में आशा कार्यकर्ता हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात खाना खाने के बाद अवनीश घर के बरामदे में पड़े तख्त पर सो गया था। रात करीब 12 बजे किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद अवनीश की हालत बिगड़ने लगी। परिजन एंबुलेंस से उसे चिचौली स्थित 100 शैय्या जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.