Auraiya News: जहरीले कीड़े के काटने से महिला की हालत बिगड़ी, रेफर
औरैया, अगस्त 29 -- Auraiya News: हरीगंज बाजार निवासी 40 वर्षीय रूबी बेगम को शुक्रवार रात करीब नौ बजे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक महिला को किस कीड़े ने काटा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.