Auraiya News: जहरीले कीड़े के काटने की आशंका में युवक की मौत
औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: थाना फफूंद क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रहे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मुडेनाराम दत्त की मड़ैया गांव निवासी रमाकांत शनिवार रात भोजन करने के बाद घर में चारपाई पर सो गया था। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिससे उसकी हालत तेजी से खराब हो गई। आनन-फानन में एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमाकांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.