औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: हजरत सैय्यद मुहब्बत शाह बाबा के 43वें सालाना उर्स पर सोमवार की देर रात कव्वाली की महफिल सजी। अमरोहा और बदायूं से आए कव्वालों ने जवाबी कव्वाली पेश कर समां बांध दिया। प्रस्तुतियों पर श्रोता तालियां बजाकर हौसला बढ़ाते रहे। देर रात तक कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटी रही। नगरिया रोड पर आदर्श स्कूल के पास स्थित बाबा की दरगाह पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने फीता काटकर किया। इसके बाद अमरोहा से आए कव्वाल अजमत आफताब वारसी और बदायूं के कव्वाल तसनीम आरिफ ने प्रस्तुतियां दीं। दोनों के बीच जवाबी कव्वाली का सिलसिला चला तो श्रोता झूम उठे। उर्स के अवसर पर दरगाह पर चादरपोशी के लिए भी अकीदतमंद उमड़े। विभिन्न समुदायों के लोगों ने दरगाह पर पहुंचकर माथा टेका। कव्वाली सुनने के लिए कस्बे और आसप...