औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच जल निकासी का रास्ता न होने से अयाना गांव के बाहर करीब 100 बीघा कृषि भूमि पानी में डूब गई है। किसानों का आरोप है कि अयाना-बीझलपुर मार्ग के निर्माण के दौरान पुरानी पुलिया के स्थान पर नई पुलिया नहीं बनाई गई। इससे हर साल बारिश में खेत जलमग्न हो जाते हैं। किसानों के मुताबिक पानी भरा रहने से इन खेतों में खरीफ की फसल की बोआई नहीं हो पाती है। मजबूरन किसान पूरे साल में केवल एक फसल ले पा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले पुलिया से बारिश का पानी निकल जाता था। सड़क बनने के बाद जल निकासी बाधित हो गई। बारिश होते ही आसपास के खेत तालाब जैसे नजर आने लगते हैं। किसानों ने प्रशासन से पुलिया बनवाकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की ...