Auraiya News: जलेबी दौड़ और रस्साकशी में बच्चों ने दिखाया दमखम
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस पर खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने जलेबी दौड़, लेमन एंड स्पून रेस और रस्साकशी में उत्साह से भाग लिया। कविता पाठ, नृत्य और भाषण प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। खेलकूद में बच्चों ने दमखम दिखाया तो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भरे।प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाल मेले में बच्चों ने सजाए स्टॉल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.