Auraiya News: जलभराव से 50 बीघा धान की फसल डूबी, किसानों ने नाले की सफाई की मांग उठाई
औरैया, अगस्त 6 -- Auraiya News: विकास खंड बिधूना के ग्राम जरावन में बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद गुरुवार को जलस्तर बढ़ने से करीब 50 बीघा कृषि भूमि पर खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी खेतों में जमा हो गया है। लगातार जलभराव से धान की फसल प्रभावित हो रही है और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज और अपनी जमा-पूंजी लगाकर धान की फसल तैयार की है, लेकिन अब लगातार जलभराव से महीनों की मेहनत पर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिहारीपुर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.