औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरियावा के मजरा सूनीखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा का मंदिर अब बच्चों के लिए खतरे का घर बन गया है। भवन की छत कई स्थानों से उखड़ चुकी है और सरिया बाहर निकल आई हैं। इसके बावजूद 40 नामांकित बच्चों की पढ़ाई इसी जर्जर भवन में कराई जा रही है। बरसात के मौसम में भवन की स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में कुल 40 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। सोमवार को 24 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार, सहायक अध्यापक कृष्णमूर्ति तथा एक शिक्षामित्र तैनात हैं। बच्चों को मजबूरी में उसी भवन में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जिसकी छत से सरिया बाहर निकल चुकी है...