Auraiya News: जर्जर भवन, जहरीले सांप और खुले आसमान के नीचे पढ़ाई
औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के दावों के बीच शाहपुर तुमरिया प्राथमिक विद्यालय के 38 बच्चों की पढ़ाई खतरे के साये में हो रही है। विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को खुले आसमान के नीचे बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। बारिश होने पर आंगनबाड़ी केंद्र का एक कमरा सहारा बनता है। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में एक साथ पांच सांप निकलने से बच्चों और शिक्षकों में अफरातफरी मच गई। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को उसमें बैठाना जोखिम भरा है। ऐसे में मौसम साफ रहने पर बच्चों की कक्षाएं खुले में लगाई जा रही हैं। बारिश शुरू होते ही सभी 38 बच्चों को पास के आंगनबाड़ी केंद्र के एक कमरे में बैठाना पड़ता है। विद्यालय के लिए अभी तक सुरक्षित स्थायी वैकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.