Auraiya News: जर्जर बिजली के खंभे से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में दहशत
औरैया, अगस्त 9 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के छीतापुर-अमावता मार्ग किनारे जर्जर हालत में खड़ा बिजली का खंभा राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खंभा कभी भी सड़क पर गिर सकता है। कई बार बिजली विभाग से शिकायत के बावजूद इसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। छीतापुर-अमावता मार्ग पर बृजेश यादव के खेत के पास लगा बिजली का खंभा जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। पशुओं को लेकर भी ग्रामीण इसी रास्ते से निकलते हैं। ऐसे में खंभा गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हरीगंज तिराहा पर झुका बिजली का खंभा, हादसे का खतरा ग्रामीणों का आरोप है कि खंभे की स्थिति को लेकर बिजली विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.