औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: भाग्यनगर विकासखंड के जमौली गांव में जर्जर हो चुके प्राथमिक विद्यालय भवन को ध्वस्त कराया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए भवन गिराए जाने और नया भवन बनने तक विद्यालय का संचालन पंचायत भवन में करने की तैयारी है। इससे निर्माण के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। गांव में प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण करीब वर्ष 1995 में कराया गया था। तीन दशक पुराना भवन अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। छत और दीवारों की स्थिति खराब होने से इसमें बच्चों को बैठाना सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। ग्रामीण भी लंबे समय से जर्जर भवन को हटाकर नया विद्यालय बनवाने की मांग कर रहे थे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा ने बताया कि जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भवन की नीलामी करीब 74 हजार रुपये में हुई है। अब...