Auraiya News: जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर डीएम सख्त, पुलिस-राजस्व टीम करेगी मौके पर जांच
औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: कहीं जमीन पर कब्जे की शिकायत तो कहीं भूमि विवाद में कार्रवाई न होने की फरियाद। शनिवार को बिधूना कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की ऐसी शिकायतों पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति देखने और दोनों पक्षों को सुनकर विवाद का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए। साफ कहा कि शिकायतों का केवल कागजों पर निस्तारण कर औपचारिकता पूरी न की जाए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने समाधान दिवस में दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: विवादों के तुरंत निस्तारण के लिए मौके पर भेजी संयुक्त टीमें डीएम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.