औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: थाना फफूंद क्षेत्र के भैसोल गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की सोमवार तड़के सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, 22 जून की रात जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि घटना के समय परिवार के कुछ सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि घर पर महिला और बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान आरोपित घर में घुस आए और लोहे की सरिया से हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वा...