Auraiya News: जमानत पर लौटने के बाद फिर धमकी देने का आरोप
औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में दो महिलाओं के बीच चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर थाने पहुंच गया। एक महिला ने पड़ोसी पर जमानत पर लौटने के बाद दोबारा गाली-गलौज करने, मारपीट की धमकी देने और बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फतेहपुर निवासी सरोजनी देवी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस की महिला से उनका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि पूर्व में महिला ने गाली-गलौज करते हुए उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। शिकायत के बाद नौ अगस्त को पुलिस ने कार्रवाई की थी। आरोप है कि जमानत पर घर लौटने के बाद बुधवार को महिला ने फिर गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। सरोजनी ने अपने बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.