औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से ही लोग भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए अपने बच्चों को क नए वस्त्र, मुकुट, बांसुरी और आभूषण पहनाए हैं। इसके साथ ही बच्चों को भी कान्हा और राधा के रूप में सजाया। घरों में पूजा स्थल को सजाने के साथ झांकी तैयार की गईं। जन्माष्टमी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाओं ने व्रत रखकर, पूजन और प्रसाद के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रात 12 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- कान्हा बने नन्हे-मुन्ने, चेहरे पर मासूमियत तो मां की आंखों में ममता यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में बढ़ी रौनक, सजने लगे कान्हा...