औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंची एक दिव्यांग छात्रा की समस्या का जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मौके पर ही समाधान कराया। विकासखंड अजीतमल के ग्राम नबले का पुरवा निवासी दिव्यांग छात्रा दीपिका को सहायक उपकरण के रूप में ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई, जिससे अब उसके लिए विद्यालय आना-जाना आसान हो सकेगा। जनता दर्शन के दौरान दीपिका अपने पिता जितेंद्र कुमार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी। उन्होंने बताया कि दीपिका का विद्यालय घर से करीब दो किलोमीटर दूर है। दिव्यांग होने के कारण उसे प्रतिदिन स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाई होती थी, लेकिन इसके बावजूद वह नियमित रूप से पढ़ाई कर रही है। यह भी पढ़ें- 16 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल जिलाधिकारी ने छात्रा की स्थिति और आवश्यकता को देखते हुए तत्काल सं...