Auraiya News: जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को रैपिड ग्लोबल स्कूल में शुभारंभ हुआ। जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को कार्यप्रणाली समझाने तथा उनके दायित्वों से परिचित कराने पर जोर दिया गया। एडीएम न्यायिक नीरज प्रसाद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला जनगणना प्रभारी ज्योति, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी महेंद्र सिंह तथा उप जिला जनगणना अधिकारी एवं एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह मौजूद रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को जनगणना संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश और काम करने के तरीके बताए जाएंगे। जनगणना का कार्य व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Bulandseha...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.