औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: जगन्नाथपुर स्थित श्रीधाम जगन्नाथजी मंदिर परिसर में चल रहे 16वें विशाल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं मेला प्रदर्शनी में शुक्रवार को राखी मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झूले और दुकानें भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेला 26 अगस्त से शुरू हुआ है और चार सितंबर तक चलेगा। राखी मिलन समारोह के बाद 29 से 31 अगस्त तक रासलीला का आयोजन होगा। एक से तीन सितंबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। सभी मांगलिक कार्यक्रम रात आठ बजे से दो बजे तक चलेंगे। चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य झांकी सजाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Shubh Muhurat For Rakhi: कल पूरे दिन रहेगा पंचक, जान लें राहुकाल रहित राखी बांधने के शुभ मुहूर्त इसके साथ दही हा...