Auraiya News: जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर की पत्नी का शव
औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी मजदूर की 29 वर्षीय पत्नी का शव शुक्रवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पुरवा फकीरे के जंगल में नाले किनारे चिलबिला के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ताजपुर निवासी 29 वर्षीय मोहिनी कठेरिया पत्नी प्रथम बाबू शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकल गई थीं। बाद में गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पुरवा फकीरे के जंगल में नाले के किनारे खड़े चिलबिला के पेड़ पर उनका शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही पति प्रथम बाबू के साथ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.