Auraiya News: छोटी मड़ैया में कच्ची सड़क बनी मुसीबत, बारिश में निकलना दुश्वार
औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: ग्राम पंचायत गुनौली के मजरा छोटी मड़ैया में पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही गांव का मुख्य कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। करीब 200 मतदाताओं वाले मजरे को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता लंबे समय से कच्चा है। बारिश के दौरान रास्ते पर कीचड़ और फिसलन बढ़ जाती है। बाइक और साइकिल सवारों के गिरकर चोटिल होने का खतरा रहता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल तक ले जाने में भी मुश्किल होती है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.