Auraiya News: छापे में साढ़े छह कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद, चार गिरफ्तार
औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। दीपावली से पहले अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री तैयार करने और भंडारण करने वालों के खिलाफ रविवार को पुलिस व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कस्बा इस्लामनगर और अटसू चौकी क्षेत्र के रामनगर में छापा मारकर करीब साढ़े छह कुंतल तैयार व अधबनी विस्फोटक सामग्री बरामद की। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल शैलेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ इस्लामनगर में छापेमारी की। यहां मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद सलाम, मोहम्मद रहीश पुत्र सलाम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.