औरैया, जुलाई 25 -- Auraiya News: पी.बी.आर.पी. एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अलंकरण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प दिलाया गया। समारोह में कक्षा 11 के शुभ दुबे को स्कूल कैप्टन और कक्षा 9 के नमित अवस्थी को स्कूल वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों छात्र प्रतिनिधियों को सैश पहनाकर तथा विद्यालय ध्वज सौंपकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विक्रमादित्य, अशोक, शिवाजी और महाराणा प्रताप सदन के कप्तानों एवं उप-कप्तानों को भी उनके दायित्व सौंपे गए। यह भी पढ़ें- छात्र परिषद गठन का हुआ गठन, कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई शपथ इस दौरान नवनियुक्त छात्र प्रतिनि...