Auraiya News: छात्राओं ने अधिकारियों और पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: रक्षाबंधन पर एक्सिस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों और पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और अपनत्व जताया। छात्राओं ने अपर जिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल को राखी बांधने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। अधिकारियों और जवानों ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदार गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य त्योहार पर भी परिवार से दूर रहकर जनता की सेवा और सुरक्षा में जुटे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर की मंगल जीवन की कामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.